Home » झपकी आते ही रेलवे ब्रिज के पुल से नीचे गिरी कार, चालक की बची जान
कोरबा • छत्तीसगढ़

झपकी आते ही रेलवे ब्रिज के पुल से नीचे गिरी कार, चालक की बची जान

कोरबा। सोमवार की शाम बालको से एनटीपीसी टाउनशिप की ओर जा रही लाल रंग की क्रेटा कार क्रमांक केए 51 एमएल 2685 अनियंत्रित होकर सीएसईबी के पुराना रेलवे ब्रिज के नीचे जा गिरी। घटना में वाहन चालक को किसी प्रकार की चोंट नही आई।

बताया जा रहा है कि कार चालक सुशील सेनापति बालको कर्मी है, जो बालको से एनटीपीसी अपने घर जा रहा था। इस दौरान झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर दर्री इरिगेशन कॉलोनी के समीप सीएसईबी के पुरानी रेलवे ब्रिज से 40 फिट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घटना में सुखद पहलू यह रहा कि चालक को एक खरोच तक नही आई, वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गई।

Search