Home » अंबेडकर नगर में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी टेंपो और पिकअप की टक्कर, दो महिलाओं की मौत
उत्तर प्रदेश

अंबेडकर नगर में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी टेंपो और पिकअप की टक्कर, दो महिलाओं की मौत

जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में स्नान करने नदी जा रही श्रद्धालु महिलाओं से भरी आटो को तेज रफ्तार पिकअप के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में आटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर के देवलर गांव की महिलाएं रविवार को भोर में एक आटो में सवार होकर कम्हरिया घाट सरयू नदी में स्नान करने के लिए जा रहीं थीं। गढवल-कम्हरिया मुख्य मार्ग पर बड़ी केवटाही के पास आटो की पिकअप से टक्कर हो गई। आटो पलटने से चीख पुकार मच गई। आटो में सवार वृद्धा फूलमती व प्रेमशीला जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतिमा, सुनीता व लीलावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। इधर सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। स्वजन में कोहराम मच हुआ है।

पुलिस टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने घायलों को इलाज के लिए सीएससी जहांगीरगंज भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Search

Archives