Home » चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर

चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मरी माई मंदिर के पास चाकू रखकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी तिलक गोपाकल 28 साल निवासी बापू नगर थाना तोरवा को पकड़ां। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 नग चाकू जप्त किया है। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।

Search

Archives