नई दिल्ली। इस फेस्टीवल सीजन में बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों के लिए एक नया जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है। इस अकाउंट में ग्राहकों को डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में कई तरह के ऑफर मिलते हैं।
बैंक आफ बड़ौदा ने ‘बॉब के संग त्यौहार की उमंग’ उत्सव अभियान में ग्राहकों के लिए यह सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है। यह एक जीरो सेविंग अकाउंट है। इस अकाउंट में ग्राहकों को न्यूनतम राशि को बनाए रखने की परेशानी से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा यह ग्राहकों को अच्छा बैंकिंग अनुभव देने में मदद भी करेगा।
इसमें ग्राहक को रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड (RuPay Platinum Debit Card) के साथ क्रेडिट कार्ड (Credit Card) मिलता है। इसके अलावा सेविंग अकाउंट में कई ऑफर दिया जा रहा है। बैंक आफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को ऑफर देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स,भोजन, फैशन, मनोरंजन, जीवन शैली, किराना और हेल्थ जैसे कई और ब्रांड के साथ समझौता किया है। इस समझौते के बाद बैंक ग्राहकों को कई ऑफर और डिस्काउंट दिया जाता है।
आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा का ‘बॉब के संग त्यौहार की उमंग’ उत्सव 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। बैंक के ग्राहक आराम से रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, मेकमाईट्रिप, अमेज़ॅन, बुकमायशो, मिंत्रा, स्विगी, ज़ोमैटो और अन्य ब्रांड का लाभ उठा सकते हैं।
बॉब लाइट सेविंग अकाउंट की विशेषता
- यह जीरो सेविंग अकाउंट है।
- 10 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले व्यक्ति यह अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
- इसमें ग्राहक को लाइफटाइम फ्री रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड दिया जाता है।
- इसके अलावा ग्राहक को निःशुल्क क्रेडिट कार्ड भी दिया जाता है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के छूट और ऑफर दिये जाते हैं।
- ग्राहक को चेकबुक औप पासबुक का लाभ भी दिया जाता है।







