Home » World Stroke Day 2023: ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, न करें नजरंदाज करने की भूल
World Stroke Day 2023
स्वास्थ्य

World Stroke Day 2023: ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, न करें नजरंदाज करने की भूल

World Stroke Day 2023: आजकल की खराब जीवनशैली के कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ गया है। जानें इसके शुरूआती लक्षण और बचाव के तरीके।

Brain Stroke Symptoms In Hindi: ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है। यह मस्तिष्क के अंदर अचानक होने वाला एक अटैक है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब मस्तिष्क तक रक्त का संचार करने वाली धमनियों में ब्लॉकेज हो जाती है। ऐसे में, मस्तिष्क तक ऑक्सीजन और पोषण युक्त खून नहीं पहुंच पाता है, जिसकी वजह से मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है। ब्रेन स्ट्रोक के कारण मरीज को पैरालिसिस या अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में जान भी जा सकती है। इसलिए इसके लक्षणों को जानना काफी जरूरी है ताकि समय पर इलाज कराया जा सके। आज इस लेख में हम आपको ब्रेन स्ट्रोक के कुछ शुरुआती लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

World Stroke Day 2023

ब्रेन स्ट्रोक के 5 शुरुआती लक्षण – 5 Early Signs Of Brain Stroke

हाथों और पैरों में कमजोरी महसूस होना

अगर आपको हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस होती है, तो इसे हल्के में न लें। अगर शरीर का कोई अंग सुन्न होने लगता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अचानक से धुंधला दिखाई देना

अचानक से कम या धुंधला दिखाई देना भी ब्रेन स्ट्रोक का एक लक्षण हो सकता है।

बोलने में परेशानी होना

बोलने में दिक्कत होना या छूने पर त्वचा में एहसास कम होना भी स्ट्रोक के संकेत हैं। इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

सिर में तेज दर्द

कभी-कभार सिर में दर्द होना सामान्य है। लेकिन अगर आपको काफी तेज सिरदर्द की परेशानी होती है या चक्कर आता है, तो यह ब्रेन स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं। कई बार मरीज तेज सिरदर्द के बाद तुरंत बेहोश हो जाता है।

World Stroke Day 2023

चलने-फिरने में दिक्कत होना

अगर आपको शरीर का संतुलन बनाए रखने में परेशानी आती है या चलने-फिरने में दिक्कत होती है, तो ये भी ब्रेन स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं।

ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के तरीके

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल में रखें।

शराब, धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें।

तनाव से दूर रहें।

अगर आपका वजन ज्यादा है, तो वजन कम करने का प्रयास करें।

कॉलेस्ट्रॉल कम करें।

सप्ताह में 5 दिन करीब 30 मिनट वर्कआउट जरूर करें।

पौष्टिक और बैलेंस्ड डाइट लें।

Search

Archives