कोरबा। जिले में एक छात्रा की लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। छात्रा रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। सुबह परिजनों ने देखा कि उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई है। मामले की जानकारी परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बालको थाना क्षेत्र के अस्पताल चौकी क्षेत्र का है।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह 6 बजे जब प्रिया की मां उठी और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाने लगी, तो बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मां ने घर के अन्य सदस्यों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो प्रिया फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। बेटी के पिता सुखीराम ने बताया कि बेटी को आनन-फानन में जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटी कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती थी। पढ़ने-लिखने होशियार थी। उसने ये घातक कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया है यह समझ से परे है। पिता सदमे में है।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मिले सुराग के आधार पर मामला संदिग्ध लग रहा है। बालको पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। घटना स्थल से मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले में खुलासा हो सकता है।







