Home » महामाया मंदिर में दर्शन करने आई महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, पुलिस से शिकायत
छत्तीसगढ़

महामाया मंदिर में दर्शन करने आई महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, पुलिस से शिकायत

रतनपुर। नवरात्र के दौरान रविवार को महामाया मंदिर में दर्शन करने पहुंची मुंगेली जहरहागांव निवासी सुशीला नामदेव के गले से अज्ञात आरोपी ने सोने की चैन की चोरी को अंजाम दिया है। महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि दोपहर 12 से 1 बजे के बीच वह जब दर्शन के लिए लाईन में खड़ी हुई थी। तभी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने उनके गले से पहले 2.5 तोला सोने की चेन को पार कर दिया, जैसे ही उन्हें इसका एहसास हुआ, उन्होंने आसपास ढूंढने की कोशिश की, लेकिन भीड़ की वजह से उन्हें कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले मे अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Search

Archives