Home » युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज, कार्रवाई में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज, कार्रवाई में जुटी पुलिस

जिगना (मीरजापुर)। यूपी के मिरजापुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके पहले एएसपी ओमप्रकाश सिंह थाने पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम चार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसके पहले एएसपी ओमप्रकाश सिंह थाने पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया।

बीते 13/14 अक्टूबर की रात मोबाइल पर फोन कर क्षेत्र के एक गांव का युवक युवती को घर से बाहर सरकारी स्कूल के पास बुलाया। इस दौरान अपने बाइक पर बैठाकर पांच किमी दूर सुनसान जगह एक बगीचे में लेकर पहुंचा, जहां पहले से ही उसके तीन साथी मौजूद थे। युवती के विरोध के बावजूद भी चारों ने दुष्कर्म किया फिर बाइक से उसके घर के पास छोड़कर भाग निकले। घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Search

Archives