Home » बाइक चोर सहित दो खरीदार को पुलिस ने पकड़ा, 3 आरोपियों से 4 वाहन जप्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

बाइक चोर सहित दो खरीदार को पुलिस ने पकड़ा, 3 आरोपियों से 4 वाहन जप्त

बिलासपुर। शहर में वाहनों की चोरी कर ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने वाले एक चोर सहित दो खरीदार को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 वाहन भी जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई वाहनों की चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि तिफरा निवासी मोनू उर्फ पृथ्वीराज ठाकुर ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसे हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने चोरी की बाइक और स्कूटी घनश्याम यादव और देवेन्द्र सिंह के पास बिक्री कर दिया है।

आरोपी ने करीब एक लाख कीमती दो पेशन प्रो वाहन चोरी कर अपने पास रखा था। पुलिस ने वाहनों को बरामद कर लिया है। चोरी की वाहन खरीदने वाले दो खरीदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य, सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर दीवान चित्तगोविंद दुबे, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

Search

Archives