Home » भांजे को सगी मामी से हो गया प्यार, फिर दोनों ने उठा लिया ये खौफनाक कदम
रायपुर

भांजे को सगी मामी से हो गया प्यार, फिर दोनों ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

रायपुर/जगदलपुर   मामी-भांजे की लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है। घटना बोधघाट थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गंगामुंडा का है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों से भांजा विष्णु साहू और उसकी मामी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक कुंवारा था और वेल्डिंग का कार्य करता था। प्रेमिका मामी व भांजा विष्णु एक ही घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। शुक्रवार को घर में कोई नहीं था इसी दौरान प्रेमी भांजा व प्रेमिका मामी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की खबर लगते ही आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ भी जुट गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है महिला दो बच्चों की मां थी।

Search

Archives