कोरबा। पुरानी बस्ती निवासी छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से यूनिफार्म पहनकर निकली थी। इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ईतवारी बाजार के समीप संचालित गुरूनानक पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत 10वीं की छात्रा माही रोज की तरह शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के लिए यूनिफार्म पहनकर घर से निकली थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर छात्रा की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजन देर शाम तक छात्रा का इंतजार करते रहे, लेकिन छात्रा घर नही लौटी। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने छात्रा के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। छात्रा के संबंध में जानकारी मिलने पर नंबर 8817166356 पर सूचित कर सकते हैं।







