Home » पटरी पर बोल्डर गिरने से रोकी गई ट्रेनें, केके रेल लाइन पर हुआ है लैंडस्लाइड
छत्तीसगढ़

पटरी पर बोल्डर गिरने से रोकी गई ट्रेनें, केके रेल लाइन पर हुआ है लैंडस्लाइड

बस्तर। लैंडस्लाइड होने की वजह से रेल यातायात पूरी तरह से ठप हा गई है। आंध्र प्रदेश के कोत्तावालसा से जोड़ने वाली केके रेल लाइन पर लैंडस्लाइड हुआ है। बताया जा रहा है कि जगदलपुर से तकरीबन 250 किमी दूर अरकू रेल सेक्शन के पास बोर्राहलु और काराकवलसा इलाके में हुए भूस्खलन होने से रेल ट्रैक पर बोल्डर गिर गए हैं। इससे इस लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक केके (किरंदुल – कोत्तवलसा) रेलमार्ग पर चट्टान गिरने से किरंदुल से विशाखापटनम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा नाईट एक्सप्रेस के परिचालन में भी रोक लगा दी गई है । वहीं विशाखापटनम से किरंदुल आने वाली ट्रेन के परिचालन में भी रोक लगाई गई है। रेल यातायात बाधित होने की वजह से लौह अयस्क का परिवहन भी बंद हो गया।

0 हटाए जा रहे बोल्डर
ईस्ट कोस्ट रेलवे विशाखापट्टनम रेल मंडल के डीआरएम अनूप सतपती ने बताया कि अरकू रेलवे स्टेशन के नजदीक बोर्रागुहालु के बीच भूस्खलन हुआ है। सोमवार की देर शाम बड़ी-बड़ी चट्टानें टूटकर पटरी पर गिर गईं। हिल स्टेशन होने की वजह से बारिश के मौसम में हादसा होने का डर बना रहता है। पटरी पर बोल्डर गिर जाने से मार्ग बाधित हुआ है। रात से ही मार्ग बहाल करने का काम किया जा रहा है।

Search