जांजगीर-चांपा। शराब के लिए दो युवकों द्वारा ठेले वाले से पैसों की मांग की। पैसे देने से इंकार करने पर धौंस दिखाते हुए दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 24 जून को दिशांश साहू 26 वर्ष चौकी नैला ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ठेला में बैठा था। इसी दौरान नैला निवासी विवेक सूर्यवंशी और निखिल गुप्ता दोनों आए और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। दिशांश की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और आरोपी विवेक सूर्यवंशी को ग्राम पुरानी बस्ती नैला से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दिशांश के साथ मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं फरार आरोपी निखिल की तलाश पुलिस कर रही है।







