Home » दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ
कोरबा

दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ

कोरबा। देर रात दो कार में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सुखद यह रहा कि दोनों वाहनों के टकराते ही एयर बैग खुल गए, जिससे कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। जिन दो वाहनों में टक्कर हुई है, उसमें से एक कार भाजपा के वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल की है। वाहन में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा दर्री थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी जूनियर क्लब के पास देर रात लगभग 1.00 बजे दो कार में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक कार डिवाइडर से टकरा गबई। दोनों वाहनों के टकराते ही एयर बैग खुल गए, जिससे कार में सवार लोगों की जान बच गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों और भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल को चोटें आई है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों को क्रेन के माध्यम से दर्री थाना पहुंचा गया।

Search

Archives