Home » कोचिंग सेंटर में लगी आग, बिल्डिंग की खिड़की से कूदकर छात्रों ने बचाई अपनी जान
दिल्ली-एनसीआर

कोचिंग सेंटर में लगी आग, बिल्डिंग की खिड़की से कूदकर छात्रों ने बचाई अपनी जान

दिल्ली। दिल्ली के मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञाना बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। इस इमारत में कई कोचिंग सेंटर संचालित हैं। इमारत में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। छात्रों ने कोचिंग सेंटर की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके के पास इस इमारत 12 बजे आग लगी।घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि इमारत में आग लगने के बाद कैसे छात्र अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से नीचे कूद रहे हैं।

Search