Home » पेड़ पर लटकी मिली नाबालिग लड़की की लाश, मामा के घर जाने के लिए निकली थी
कोरबा

पेड़ पर लटकी मिली नाबालिग लड़की की लाश, मामा के घर जाने के लिए निकली थी

कोरबा। जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम फुलवारीपारा निवासी कुमारी आरती पिता बुधेराम गोड़ 15 वर्ष की लाश आम के पेड़ पर लटकी मिली है। मृतका विगत दोपहर 2 बजे अपने घर से गांव में ही रहने वाले अपने मामा के घर जाने के लिए निकली थी। सुबह उसकी लाश गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटकी मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मृतिका की लाश आम के पेड़ पर काफी उंचाई पर लटकी मिली है। आम के पेड़ में 8 फुट तक टहनिया नहीं है। फंदा लगभग 10 फुट उपर टहनी में बंधा हुआ है। आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है कि आखिर नाबालिग इतनी उपर कैसे चढ़ सकती है। प्रतीत होता है कि हत्या कर उसे पेड़ पर लटका दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Search