Home » संदिग्ध हालत में मिली एनटीपीसी कर्मी की लाश
कोरबा

संदिग्ध हालत में मिली एनटीपीसी कर्मी की लाश

कोरबा। जिले के दर्री थाना अंतर्गत लाटा अगारखार पाईप लाईन के पास एनटीपीसी कर्मी की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान असिम राय के रुप में की गई है, जो सेमीपाली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निवास करता था। असिम राय एनटीपीसी प्लांट में कार्यरत था। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई है। मृतक मूलतः बंगाल का रहने वाला है। पिछले 6 साल से एनटीपीसी में काम करता था। पुलिस मौत को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी हुई है।

Search