Home » टाटा मोटर्स सात तिमाही के बाद मुनाफे में
व्यापार

टाटा मोटर्स सात तिमाही के बाद मुनाफे में

मुंबई ।  वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2958 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसको 1516 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
कंपनी ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखा जोखा में कहा कि दिसंबर 2022 को समाप्त इस तिमाही में उसका कुल राजस्व 88489 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 82738 करोड़ रुपये की तुलना में 22.5 प्रतिशत अधिक है।
टाटा मोटर्स का तीसरी तिमाही में एकल शुद्ध लाभ तीन गुना बढ़कर 506.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और इस दौरान उसका राजस्व भी 28 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 15794 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की लक्जरी वाहन इकाई जगुआर लैंड रोवर का प्रदर्शन भी इस तिमाही में बेहतर रही है। इसका राज्सव 28 प्रतिशत बढ़कर 6.04 अरब पाउंड पर रहा है।

Search