Home » छात्रों के दो गुट में जमकर चले लात घूसे, एक छात्र घायल
कोरबा

छात्रों के दो गुट में जमकर चले लात घूसे, एक छात्र घायल

 कोरबा। वीआईपी रोड स्थित स्कूल में छात्रों के बीच जमकर लात घुसे चलने की खबर है। बताया जा रहा है कि कक्षा 9वंीं में पढ़ने वाले छात्र के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद छात्र के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट से छात्र घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि छात्रा को किसी छात्र ने मैसेज किया था। इससे नाराज बायफ्रेंड ने छात्र की पिटाई कर दी। मामला तूल पकड़ने के बाद छात्र के दो गुट आमने सामने हो गए। मारपीट में एक छात्र घायल हो गया।

Search