Home » गजब का चोर: सोती महिला की उंगली से निकाली सोने की अंगूठी, आलमारी से जेवर और नगदी पार
कोरबा

गजब का चोर: सोती महिला की उंगली से निकाली सोने की अंगूठी, आलमारी से जेवर और नगदी पार

कोरबा। चोर अब एक से बढ़कर एक हथकंडे अपनाने लगे हैं। यहां तक कि लोगों की मौजूदगी में भी घर में घुसकर बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला रजगामार चौकी क्षेत्र में सामने आया है। यहां चोरों ने विगत रात्रि घर में प्रवेश किया। घर के अंदर परिवार के लोग मौजूद थे। चोरों ने सो रही महिला की उंगली से सोने की अंगूठी निकाली और इसके बाद आलमारी को खंगाला। आलमारी से जेवर सहित हजारों रूपए पर हाथ साफ कर दिया।मामला रजगामार चौकी क्षेत्र में सामने आया है। आमाडाड निवासी नोनीबाई कोसले ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दुकान चलाती है। विगत 17 अप्रैल की रात 9-10 बजे के आसपास अपनी बहू सनिता और दोनो नाती के साथ घर में सो रही थी। सुबह करीब 5.30 बजे सोकर उठी तो उंगली से सोने की अंगूठी गायब मिली। अंदर रूम में जाकर देखी तो अलमारी खुला हुआ था। आलमारी के उपर रखी पेटी का कुंदा भी टूटा हुआ था। अंदर रखे हाथ का चांदी का कड़ा, चांदी का पायल एवं गले का सोने का मंगलसूत्र गायब था। जेवर विवाह के समय मायके से दिया गया था। घर में रखे नगदी रकम 10 हजार भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Search

Archives