Home » भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, लारेंस गैंग का है दुश्मन
दिल्ली-एनसीआर • दुनिया

भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, लारेंस गैंग का है दुश्मन

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग समेत कई मामले दर्ज

नई दिल्ली। भारत में हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध के कई मामलों में मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमांशु भाऊ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का धुर विरोधी माना जाता है। वह काफी समय से दिल्ली और हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शीर्ष पर था।

हिमांशु के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अब उसकी कस्टडी और भारत प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क साध रही हैं।

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का आरोप

हिमांशु भाऊ पर हत्या, अपहरण, जबरन वसूली, हरियाणा से लेकर दिल्ली और यूपी तक फैले उसके गैंग के साथियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। हिमांशु भाऊ गैंग ने ही एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस जांच के मुताबिक, हिमांशु भाऊ ने भारत छोड़ने के लिए जाली दस्तावेजों के सहारे फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। वह पुर्तगाल में छिपकर अपना सिंडिकेट चला रहा था। वह दिल्ली के कुख्यात नीरज बवानिया और नवीन बाली गैंग के साथ मिलकर काम करता है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बढ़ते प्रभाव को चुनौती देने के लिए हिमांशु भाऊ ने दिल्ली-एनसीआरऔर हरियाणा में अपना एक अलग खौफनाक नेटवर्क खड़ा कर लिया था।

Search