Home » दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 10 लोग, दो की मौत
मध्यप्रदेश

दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 10 लोग, दो की मौत

जबलपुर। विजयादशमी के बाद दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए जबलपुर के मझौली क्षेत्र के लोग जा रहे थे, लेकिन देर रात मझौली के नीला तालाब के पास विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ से ज्यादा लोग करंट लगने से झुलस गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

खबर मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर तुरंत घायलों को बाहर निकाला और उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ से ज्यादा लोगों का इलाज जारी है। इनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्गा माता की मूर्ति के विसर्जन में शामिल लोग प्रतिमा लेकर नीला तालाब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतिमा/डीजे या वाहन का कोई हिस्सा ऊपर से गुजर रही बड़ी लाइन से टकरा गया और करंट पूरे जुलूस में फैल गया। करंट की चपेट में आए लोगों में चीख-पुकार मच गई।

Search