Home » पुराना बस स्टैंड और रानी गेट में उत्साह से मना विजयादशमी पर्व, जमकर हुई आतिशबाजी
कोरबा • छत्तीसगढ़

पुराना बस स्टैंड और रानी गेट में उत्साह से मना विजयादशमी पर्व, जमकर हुई आतिशबाजी

कोरबा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पुराना बस स्टैंड और रानी गेट पुरानी बस्ती में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुराना बस स्टैंड में रावण दहन के पश्चात रानी गेट में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। इस वर्ष हुई लगातार बारिश के बावजूद दशहरा उत्सव समिति पदाधिकारियों को काफी कम समय उत्साह की तैयारियों में मिला। इसके बावजूद तैयारी जोरशोर से जारी रही।  पुराने बस स्टैंड का रावण दहन के साथ ही जय श्रीराम के जयघोष चारों ओर गूंजने लगा। आतिशबाजी से आसमान में रौशनी बिखर गई।

इसी तरह बुराई पर रानी गेट पुरानी बस्ती में अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व कोरबा में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यहां हर वर्ष की तरह विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल स्थानीय व्यवसायियों द्वारा लगाए गए थे। रानी गेट का दशहरा उत्सव व्यवसायियों के लिए भी लाभदायक रहता है। इसी उत्सव के माध्यम से धन अर्जित करते हैं, ताकि आने वाले समय में दशहरा के 20 दिन बाद दीपावली की खुशियां परिवार के साथ बांट सकें। रावण दहन के इस रोमांचक पल को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक दशहरा उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

पुराना बस स्टैंड में मां दुर्गा का पंडाल आकर्षण का केंद्र बना। यहां के पंडाल में कारीगरी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। दूर दराज से लोग मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे। पंडाल के सामने युवक युवतियों ने सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया।

Search