बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट शराब दुकान में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर शराब की विभिन्न ब्रांड की बोतलों के साथ गल्ले में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी गए सामान और नगदी की कुल कीमत 14, 400 रूपए बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही दुकान के सुपरवाइजर ने सकरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुजीत चतुर्वेदी 37 वर्ष पिता ईश्वर लाल चतुर्वेदी निवासी दौना थाना सरगांव कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट शराब दुकान में सुपरवाइजर है। 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। अज्ञात चोरों ने विभिन्न ब्रांड की शराब पेटी को पार कर दिया था। प्रार्थी ने सकरी थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने धारा 305, 331 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकान में संेधमारी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।







