Home » राहगीर से मोबाइल व नगदी झपटकर फरार दो आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

राहगीर से मोबाइल व नगदी झपटकर फरार दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। राहगीर से मोबाइल व नगदी झपटकर फरार दो आरोपी को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।

दरअसल प्रार्थी द्वारा थाना उरगा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह ट्रेलर क्रमांक CG 12 BN 4977 से गेवरा से रायगढ़ जाने के लिए निकला था। दोपहर लगभग 2 बजे कमरीचोली मेन रोड के आगे वाहन रोककर नीचे उतरा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति उसके पास पहुंचे तथा स्वयं को माइनिंग में काम करने वाला बताया।

बातचीत के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम केसरी नन्दन वैष्णव एवं ललित कुमार चौहान बताया। इसके बाद दोनों अचानक प्रार्थी की ओर बढ़े तथा झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन एवं 500 नगद लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल का नंबर CG 12 BS 0751 बताया गया।

 प्रकरण में थाना उरगा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 578/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना स्थल का निरीक्षण कर गवाहों के कथन लिए गए तथा आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उरगा चौक में दो व्यक्ति मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर केसरी नन्दन वैष्णव एवं ललित कुमार चौहान को पकड़ा गया।

पूछताछ में अपराध स्वीकार, सामान बरामद : पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों केसरी नन्दन वैष्णव से मोबाइल फोन तथा ललित कुमार चौहान से घटना में प्रयुक्त काले रंग की HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BS 0751 एवं ₹500 नगद बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड :  प्रकरण में पर्याप्त अपराध-साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी  केसरी नन्दन वैष्णव, उम्र 36 वर्ष, निवासी पाण्डेय चाल, उरगा चौक, थाना उरगा, जिला कोरबा एवं ललित कुमार चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी कटबितला, थाना उरगा, जिला कोरबा को  गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत  कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Search