कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम तेज बारिश के बीच भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। पूजा पंडाल में भारी भीड़ के दबाव के बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सप्तमी के दिन दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच मची भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए।
घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पंडाल में दर्शन बंद कर दिए गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने जारी किया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर : बताया जा रहा है कि घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से निपटने के लिए पूजा आयोजकों में अफरा-तफरी मची है। खबर मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दुर्घटना से जुड़ी जानकारी पाने के लिए 18003455678 पर कॉल कर सकते हैं।
तेज बारिश के बीच बिगड़े हालात : घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में लोगों की भीड़ बढ़ गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पूजा पंडाल में भारी भीड़ के दबाव के बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।







