Home » IED धमाके के बाद पुंछ में आतंकियों की तलाश तेज, 4 इलाकों में सुरक्षाबलों ने चलाए सर्च ऑपरेशन
देश

IED धमाके के बाद पुंछ में आतंकियों की तलाश तेज, 4 इलाकों में सुरक्षाबलों ने चलाए सर्च ऑपरेशन

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आतंकियों की संभावित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शुक्रवार को सुरक्षा बलों और पुलिस ने चार अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चलाए। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हाल ही में हुई घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इन अभियानों का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाना और आतंकियों की संभावित आवाजाही पर अंकुश लगाना है।

अधिकारियों के अनुसार, पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार संदिग्ध आईईडी धमाके में सीमा के उस पार चार आतंकियों के मारे जाने की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। इसके अलावा, मंगलवार को सथरबन के जंगलों में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया था। वहां से एक स्वचालित राइफल, छह हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया गया था।

विभिन्न स्थानों की तलाशी ली

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पहला तलाशी अभियान मेंढर उपमंडल के गुरसाई-हरूनी-बैधर क्षेत्र में चलाया गया। इस अभियान को गुरसाई के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने अंजाम दिया। सुरक्षा बलों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जांच करते हुए विभिन्न स्थानों की तलाशी ली।

Search