बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 10 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार लॉरेन परवीन पिता सैयद समीर अली 10 वर्ष 9 माह कक्षा सातवी की छात्रा है। वह 15 अक्टूबर की दोपहर करीब 1.30 बजे तालापारा स्थित तैयबा चौक के पास अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब छात्रा का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने सिविल लाइन थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस छात्रा के संबंध में जानकारी जुटा रही है। परिजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में लगातार तलाश कर रहे हैं।







