Home » सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक: एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें स्थगित
दुनिया

सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक: एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें स्थगित

दूतावास ने कहा- ‘सतर्क रहें’

रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को पुनः एडवाइजरी कर सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों को खतरे से आगाह किया। कहा कि हवाई हमलों के मद्देनजर लोग घरों में ही रहें और बहुत जरूरी होने पर भी बाहर निकलें। लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न देते हुए भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।

इस बीच भारतीय एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद, दम्मम और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद रहने की जानकारी दी है। जबकि इंडिगो ने सऊदी अरब के लिए अपनी सेवाएं 24 अक्टूबर तक स्थगित रखने की सूचना दी है। इस बीच हूती के हमले झेल रहे सऊदी अरब के लिए भारत ने समर्थन और एकजुटता का इजहार किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने यह बात सुरक्षा परिषद की खुली बहस में कही है।

Search