Home » मारपीट व उत्पात मचाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

मारपीट व उत्पात मचाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा।  असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में इमलीडुग्गू एवं राताखार क्षेत्र में मारपीट व उत्पात मचाने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में  विकास निर्मलकर उर्फ लक्की, 25 वर्ष, निवासी राताखार मानस चौक, राजा उर्फ खेसखास वर्मा  23 वर्ष, निवासी राताखार गौर चौक,  कृष्ण चंद्र 22 वर्ष, निवासी राताखार  व प्रकाश साहू  20 वर्ष राताखार अटल आवास कोरबा का रहने वाला है।  पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

पुलिस की अपील :  पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि  क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। मारपीट, उपद्रव अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें।

Search