तलवार रखकर धमकाने का आरोप धमकाया, पहिए, 2 बैटरियां और धारदार हथियार बरामद
कोरबा। कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के सुराकछार स्थित रामबाबू कैंप में खड़े ट्रकों से पहिए चोरी करने वाले एक कथित गिरोह के एक कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसने अपने साथी के साथ आर्टिका कार से वारदात करने पहुंचा था।
जानकारी के अनुसार विरोध करने पर मुंशी की गर्दन पर तलवारनुमा धारदार हथियार रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कार समेत चोरी के 4 पहिए, 2 बैटरियां और हथियार जब्त किए हैं। मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा हैं।
रात लगभग 2 बजे ट्रकों से पहिए निकाल रहे थे कथित आरोपी
घटना बीती रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही हैं। बताया जा रहा हैं की रामबाबू कैंप में मुंशी विकास यादव सो रहे थे। वे आधी रात उठे तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग कैंप में खड़े वाहनों के पहिए निकालकर सड़क किनारे रख रहे हैं। उन्होंने उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने उनकी गर्दन पर तलवारनुमा धारदार हथियार रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। तब तक वे चार पहिए निकाल चुके थे।
मुंशी ने शोर मचाया तो भागे, फिर चोरी का माल लेने लौटे
मुंशी विकास यादव ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद कथित आरोपी मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद वे चोरी किए गए पहिए लेने दोबारा कैंप पहुंचे। इस बीच विकास ने वाहन मालिकों को सूचना दे दी थी। वाहन मालिकों के पहुंचने पर कथित आरोपियों ने आर्टिका कार से भागने की कोशिश की। सुराकछार से बांकीमोंगरा की ओर भागते समय वे पुरेना अंडरब्रिज के नीचे खेत में घुस गए। इसी दौरान एक कथित आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि कार चालक को वाहन मालिकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कार से 4 पहिए, 2 बैटरियां और धारदार हथियार बरामद
जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें चोरी के चार पहिए, दो बैटरियां, एक धारदार हथियार और व्हील पाना मिला। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया।
बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने बांकीमोंगरा थाने में अपराध क्रमांक 207/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4), 309(4), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार कथित आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार कथित आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सत्यम साहू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में पीएसआई निखिल देवांगन, एएसआई नंदलाल टंडन, आरक्षक संजय रात्रे, हरीश मरावी, बुद्ध सिंह मधुकर, संजय सिंह और हिमांचल कंवर शामिल रहे।







