Home » टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता
दुनिया

टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता

नई दिल्ली। ओमान के सोहर एंकरेज में 11 भारतीय क्रू सदस्यों वाले एक टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता हैं। नौ क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं, जबकि खोज और बचाव अभियान जारी है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मामले की जानकारी दी।

सोनोवाल ने कहा कि टैंकर ‘MT पेट्रो डॉल्फिन’ पर 11 अक्टूबर को हमला हुआ था और भारतीय अधिकारी लापता नाविकों का पता लगाने के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

एक्स पर मंत्री ने कहा, ’11 अक्टूबर को सोहर एंकरेज पर 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन से हमला हुआ। हमारे 9 भारतीय क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन 2 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं।’

इस ड्रोन हमले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हमले के बाद टैंकर में से धुएं के गुबार उठते देखे जा रहे हैं। पास की नाव में बैठे नाविकों ने ये वीडियो बनाया है। वीडियो में टैंकर में से आग की तेज लपटे उठती दिख रही हैं। Marine Tanks ने सोशल साइट X पर वीडियो पोस्ट किया है और पूरे मामले की जानकारी दी है।

6 अक्टूबर को भी हुआ था हमला :  अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों और खास तौर पर ओमान के तटीय इलाकों में कमर्शियल जहाजों पर हमलों की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे महज कुछ ही दिन पहले, 6 अक्टूबर को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे पनामा के झंडे वाले जहाज ‘MT ऑन पीस’ पर भी एक हथियार से हमला किया गया था। उस जहाज पर कुल 19 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से 17 भारतीय नागरिक थे। इस हमले में 11 भारतीयों समेत कुल 12 क्रू सदस्य घायल हुए थे।

Search