Home » सामने आई नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इस वजह से हुआ था निधन, डॉक्टरों ने की पुष्टि
मनोरंजन

सामने आई नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इस वजह से हुआ था निधन, डॉक्टरों ने की पुष्टि

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया था। अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है।  रिपोर्ट से इस बात से परदा उठ गया है कि अभिनेता का निधन किस वजह से हुआ है।
कैसे हुआ अभिनेता का निधन? :  रिपोर्ट के अनुसार इस कलाकार का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। बताया जाता है कि नाना के दिल की धमनी में खून का थक्का जम गया था, जिससे दिल की नसों में रुकावट पैदा हुई।  इस वजह से अभिनेता की मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, नाना ने मौत से पहले एक दोस्त को मैसेज करके तेज दर्द की शिकायत की थी। बाद में वह उनका हाल-चाल जानने के लिए उनके पास गए थे।
8 अक्तूबर को पुलिस ने दर्ज किया था केस :  बता दें कि 8 अक्टूबर को सुबह करीब 5:30 बजे पणजी पुलिस को सूचना मिली कि नाना पाटेकर को डोना पाउला के मणिपाल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है। इसके बाद, पणजी पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।  इसके बाद, नाना के शव को बांबोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। गवाहों और उनके भतीजे प्रसाद पाटेकर की मौजूदगी में शव की जांच की गई। अपने पिता के पार्थिव शरीर को देखने के बाद, उनके बेटे मल्हार ने पिता का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी।
दोस्त को बताई थी दिक्कत :  तीन सीनियर डॉक्टरों की एक मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया और मौत का कारण स्पष्ट करते हुए अपनी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज अधिकारियों को सौंपी। पुलिस जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, नाना ने सुबह करीब 2:30 बजे परिवार के एक दोस्त, अमे नाइक को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। हालांकि, उस मैसेज का कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद केयरटेकर ने नाइक को फोन करके नाना की सेहत के बारे में बताया। कहा जाता है कि नाइक ने सुबह करीब 3:30 बजे मैसेज देखा और तुरंत डोना पाउला में नाना के घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि नाना पूरी तरह तैयार होकर सोफे पर बैठे थे। एम्बुलेंस बुलाई गई और फिर नाइक और केयरटेकर नाना को अस्पताल ले गए।

परिवार ने नहीं जताया गड़बड़ी का शक :  पुलिस की जांच से पता चला कि एम्बुलेंस में बिठाए जाने के कुछ ही देर बाद नाना बेहोश हो गए थे। नाना को सुबह करीब 4:30 बजे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी गड़बड़ी का शक नहीं है।  जांच के दौरान, पुलिस ने नाना के भतीजे प्रसाद और उनके बेटे मल्हार के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि दोनों में से किसी ने भी एक्टर की मौत के मामले में किसी गड़बड़ी का शक नहीं जताया।

Search