रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर जान चली गई। वही घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे हुआ है।
बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की पतासाजी शुरू कर दी है।







