Home » महुआ मोइत्रा को बंगाल के मुख्य सचिव का कानूनी नोटिस, 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग
देश

महुआ मोइत्रा को बंगाल के मुख्य सचिव का कानूनी नोटिस, 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग

कोलकाता। बंगाल के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को उनके खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर की गई कथित मानहानिकारक टिप्पणियों के मामले में कानूनी नोटिस भेजा है।

शुक्रवार को भेजे गए नोटिस में उन्होंने बिना शर्त माफी मांगने के साथ 10 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। इसके अलावा कानूनी और अन्य संबंधित खर्चों के लिए 50 हजार रुपये देने को भी कहा गया है। नोटिस में महुआ मोइत्रा से इसे प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर संबंधित दोनों पोस्ट हटाने और लिखित माफी देने को कहा गया है। साथ ही भविष्य में इस तरह की कथित मानहानिकारक टिप्पणियां नहीं करने का लिखित आश्वासन भी मांगा गया है। अग्रवाल का कहना है कि इन टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा, ईमानदारी और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचा है।

Search