गुवाहाटी। असम पुलिस ने गुवाहाटी में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने वाले 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें 13 लोगों को बुधवार को और पांच को मंगलवार को हिरासत में लिया गया।
बुधवार को विशेष सूचना के आधार पर शहर के एक होटल में छापेमारी कर चार महिलाओं और पांच बच्चों समेत 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। वे बुधवार सुबह दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचे थे और अपने देश लौटने की तैयारी में थे। पूछताछ में बताया कि वे पिछले 14-15 वर्षों से श्रीनगर के पंथाचौक के आसपास अवैध रूप से रह रहे थे। श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई के बाद वे गुवाहाटी पहुंचे थे।







