Home » ‘सही दिशा में बढ़ रही है IAF लेकिन आधुनिकीकरण की गति बढ़ानी होगी’
दिल्ली-एनसीआर

‘सही दिशा में बढ़ रही है IAF लेकिन आधुनिकीकरण की गति बढ़ानी होगी’

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह का बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना सही दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन उसकी गति बढ़ानी होगी। तेजी से बदल रही तकनीक के दौर में वायुसेना को अपनी क्षमताएं बढ़ाने की जरूरत है। यह बात वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कही है। वह वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर बोल रहे थे।

विदित हो कि एयर चीफ मार्शल सिंह इसी महीने अवकाश ग्रहण करेंगे। वायुसेना प्रमुख ने हल्के लड़ाकू विमान एमके-1 ए के मिलने में हो रही देरी पर चिंता जताई। आगे कहा, विमान प्राप्ति का सिलसिला शुरू होने के लिए वायुसेना निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड के लगातार संपर्क में है। हम एचएएल के वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इस वित्त वर्ष में हमें उचित संख्या में लड़ाकू विमान मिल जाएंगे। एलसीए एमके-1 ए भारत में डिजायन, विकसित और बनाया जा रहा फोर प्लस पीढ़ी का लड़ाकू विमान है।

उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्रालय ने 2021 में एचएएल के साथ 48 हजार करोड़ रुपये में 83 तेजस एमके-1 ए लड़ाकू विमान खरीद का सौदा किया था। इस सौदे के अनुसार मार्च 2024 में पहला विमान मिल जाना था, लेकिन अभी तक एक भी विमान वायुसेना को नहीं मिला है।

Search