Home » सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही : मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना, मौके पर मची अफरा-तफरी
दिल्ली-एनसीआर

सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही : मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना, मौके पर मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत गिर गई।  मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। घायलों को तुरंत राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है। सीमापुरी मछली बाजार में मकान गिरा है। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन को दोपहर करीब 3.15 बजे हादसे की सूचना मिली। हादसा किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Search