Home » ट्रेन में 14 रुपए की रेल नीर बिक रही 20 रुपए में, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
छत्तीसगढ़

ट्रेन में 14 रुपए की रेल नीर बिक रही 20 रुपए में, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जांजगीर। जांजगीर ट्रेनों में यात्रियों से ओवरचार्जिंग रोकने के रेलवे प्रशासन के दावों के बावजूद वेंडरों की मनमानी थम नहीं रही है। ताजा मामला साउथ बिहार एक्सप्रेस का है, जहां एक वेंडर ने निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर पानी की बोतल बेची। यात्री के विरोध और टीसी से शिकायत के बाद वेंडर को अतिरिक्त पैसे वापस लौटाने पड़े। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार, यात्री चंदन पांडेय रविवार सुबह रायपुर से साउथ बिहार एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए थे। सुबह करीब 9.30 बजे बिलासपुर और अकलतरा के बीच सफर के दौरान उन्होंने कोच में आए वेंडर से ‘रेल नीर’ की बोतल खरीदी। वेंडर ने 15 रुपए की बोतल के बदले 20 रुपए मांगे।

तय मूल्य से अधिक रकम मांगने पर जब यात्री ने आपत्ति जताई, तो वेंडर ने पानी ठंडा होने का हवाला देकर 20 रुपए लेने की बात कही। यात्री ने मामले की शिकायत तुरंत ट्रेन में मौजूद टीसी (टीटीई) से की। टीसी के हस्तक्षेप और सख्ती के बाद वेंडर ने अपनी गलती स्वीकार की और यात्री को 5 रुपए वापस लौटाए। इस दौरान यात्री ने वेंडर की इस हरकत का वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हो रहा है। यात्री के अनुसार वेंडर पहले 20 रुपए लेने पर अड़ा रहा। टीसी के हस्तक्षेप के बाद उसने गलती मानकर तय कीमत ली और अतिरिक्त 5 रुपए वापस किए।

Search