ईरानी कप 2026 के मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है। ये रेस्ट ऑफ इंडिया का रिकॉर्ड 31वां ईरानी कप खिताब है। इस ऐतिहासिक जीत में रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ विपक्षी टीम की गलतियों का भी बड़ा योगदान रहा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की अनुशासनहीन गेंदबाजी उनकी टीम पर बेहद भारी पड़ी, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली और अंत में ट्रॉफी अपने नाम की।
दोनों पारियों को मिलाकर नजीर ने झटके 5 विकेट : इस जीवनदान का स्मरण ने पूरा फायदा उठाया और 135 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। उनकी इस बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में 319 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए एक बड़ा टारगेट रख दिया। नजीर की गेंदबाजी की बात करें तो पहली पारी में वह 2 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं दूसरी पारी में उन्हें 3 विकेट मिले। कुल मिलाकर वह 5 विकेट लेने में कामयाब रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
दूसरी पारी में सिर्फ 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई जम्मू की टीम : रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने मुकाबले की चौथी पारी में शानदार वापसी कराई। रेस्ट ऑफ इंडिया के बॉलर्स ने जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी को सिर्फ 111 रन पर समेट दिया। मुकेश कुमार और आकाश दीप की घातक गेंदबाजी के आगे जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम ढह गई। नतीजतन, रेस्ट ऑफ इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए इरानी कप का खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में मुकेश ने 6 विकेट लिए। वहीं आकाश दीप को 3 सफलता मिली।







