राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने गोविंदा के निजी जीवन पर बड़े बयान दिए हैं। इससे पहले भी राखी ने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पर सवाल खड़े करते हुए वीडियो पोस्ट कर विरोध जताया था। अब एक बार फिर राखी अपने बयान के चलते चर्चा में आ गईं हैं।
कोमल पर तंज कसते हुए राखी ने पूछा, ‘ये कोमल कौन है? ये मेरे बारे में बकवास कर रही है और दूसरे सेलेब्स के बारे में भी बकवास कर रही है। चिची भैया ने इसको ये पंख दिए हैं।’
कोमल रानी को दी चेतावनी
राखी ने आगे कोमल को सीधे तौर पर चेतावनी भी दी। उन्होंने सुनीता का जिक्र करते हुए कहा, ‘सुन, मेरी नाद में नहीं लगना। मैं सुनीता नहीं हूं, तेरी धज्जियां उड़ा के रख दूंगी।’ इतना ही नहीं, राखी ने गोविंदा से जुड़ी अफवाहों को लेकर कोमल को ‘पति चोर’ भी कह दिया।बातचीत के दौरान पैपराजी ने राखी से कोमल के कथित तौर पर सिंदूर लगाने को लेकर भी सवाल किया। इस पर राखी ने तंज कसते हुए पूछा, ‘हां, चिची भैया के नाम का सिंदूर?’

राखी ने इस दौरान गोविंदा के लिए अपनी पुरानी दीवानगी का भी जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अभिनेता से अपने 65,999 रुपये वापस करने की मांग कर डाली। राखी ने दावा किया कि उन्होंने बचपन से गोविंदा की फिल्में देखने में इतनी रकम खर्च की है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें वो पैसे वापस चाहिए।