कोरबा। एक ही दिन में ठगी और चेन स्नेचिंग की दो वारदातों से हड़कंप मच गया। शहर में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
दर्री थाना क्षेत्र में बाइक सवार ठगों ने पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर 65 वर्षीय बुजुर्ग से दो सोने की अंगूठियां ठग लीं। वहीं सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की कोशिश की।
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन खींचने की कोशिश : दूसरी घटना कोरबा शहर के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में एमपी नगर मुख्य मार्ग की है। शिवाजी नगर निवासी कांता बनवाल अपनी बेटी के साथ घंटाघर की ओर मॉर्निंग वॉक पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से चेन खींचने की कोशिश की। अचानक हुए हमले से महिला सड़क पर गिर गईं लेकिन चेन नहीं टूटी और बदमाशों का प्रयास विफल हो गया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। सीएसपी प्रतिभा चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। सीएसपी प्रतिभा चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।







