Home » लवलीना ने जीता स्वर्ण, पदकों की कुल संख्या 70 हुई
खेल

लवलीना ने जीता स्वर्ण, पदकों की कुल संख्या 70 हुई

आइची नागोया। भारत की दिग्गज मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने स्वर्ण जीत लिया है। उन्होंने महिलाओं की 75 किग्रा भारवर्ग में चीनी मुक्केबाज जियाई बाऊ को सर्वसम्मति से 5-0 से हरा दिया। बाऊ ने फाइनल में डर्टी गेम खेला। हालांकि, लवलीना ने अपने अनुशासन से जजों का दिल जीता और फाइनल जीत लिया। भारत ने महिला बॉक्सिंग में एशियन गेम्स का दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले भारत के लिए मैरी कॉम ने 2014 में महिला बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता था। यानी 12 साल बाद भारतीय महिला मुक्केबाजी में एशियाड गोल्ड आया है। अब तक भारत ने   12 स्वर्ण, 24 रजत और 34 कांस्य समेत कुल 70 पदक पर कब्जा जमाया है।

Asian Games 2026 : भारत ने किस खेल में कितने पदक जीते

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
आर्चरी4116
एथलेटिक्स191424
बैडमिंटन0011
बॉक्सिंग1034
क्रिकेट1001
कबड्डी2002
कुराश0011
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स0011
रोइंग0011
सेलिंग0123
शूटिंग38415
सॉफ्ट टेनिस0011
स्क्वैश0235
टेबल टेनिस0011
वेटलिफ्टिंग0101
कुश्ती0112
वुशु0101
कुल12243470

Search