Home » संदिग्ध हालत में मिली आरक्षक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा

संदिग्ध हालत में मिली आरक्षक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। एसपी कार्यालय में पदस्थ एक आरक्षक की लाश संदिग्ध हालत में बरामद हुई है। मामले में रामपुर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत एक मकान में आरक्षक की लाश पुलिस ने बरामद किया है। इससे पुलिस महकमे में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार आरक्षक कल रात अपने दोस्त के घर सोया था, सुबह आरक्षक की लाश पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दे दी है।
बता दें एक दिन पहले दुर्ग में पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में एक आरक्षक की लाश मिली थी। शव की शिनाख्त आरक्षक अक्षय नागरे के रूप में की गई। मृतक एसपी कार्यालय दुर्ग में पदस्थ था।

Search

Archives