Home » पितृपक्ष में घर के दरवाजे पर या घर में आ जाए ये 5 जीव तो भूलकर भी न भगाएं, माना जाता है पितरों का सीधा आशीर्वाद
धर्म

पितृपक्ष में घर के दरवाजे पर या घर में आ जाए ये 5 जीव तो भूलकर भी न भगाएं, माना जाता है पितरों का सीधा आशीर्वाद

पितृ पक्ष शुरू हो गया है। इस दौरान लोग अपने दिवंगत पूर्वजों को याद करते हैं और उनके प्रति अपना आदर और प्रेम प्रकट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हमारे पितर हमसे प्रसन्न हैं तो वे पितृ पक्ष में कुछ न कुछ खास संकेत जरूर देते हैं। कहते हैं अगर श्राद्ध पक्ष के दौरान 5 खास जीव घर में या घर के आस-पास दिखाई देते हैं तो समझ जाएं कि आपके पितर आपसे प्रसन्न हैं। चलिए जानते हैं ये कौन से जीव हैं।

​पितृपक्ष में घर या घर के आसपास इन जीवों का दिखना खास संकेत​

  1. ​गाय: यदि पितृपक्ष के दौरान आपके घर के दरवाजे पर कोई गाय आकर खड़ी हो जाए तो समझ जाएं कि आपके पितर आपसे प्रसन्न हैं। ऐसे में गाय माता को श्रद्धापूर्वक रोटी खिलाएं और उनका आशीर्वाद लें। हिंदू धर्म में गाय में समस्त देवी-देवताओं और पितरों का वास माना जाता है। ऐसे में पितृ पक्ष में गाय की सेवा से पितर शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं।
  2. सांप: यदि पितृ पक्ष में घर के अंदर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई दे तो उसे भूलकर भी नुकसान न पहुंचाएं। उस सांप को बाहर निकालने के लिए किसी विशेषज्ञ या सपेरे की सहायता लें। कहते हैं पितृ पक्ष में सांप का दिखना ये बताता है आपके पितर आपसे प्रसन्न हैं।
  3. कौवा: पितृपक्ष में कौवे का घर पर आना अत्यंत शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके पितर आपसे प्रसन्न हैं। ऐसे में कौवे को भगाने की बजाय उसे कुछ न कुछ भोजन खिलाएं। कहते हैं पितरों के लिए निकाला गया भोजन कौवे को खिलाने से वो सीधे पितरों तक पहुंचता है।
  4. कुत्ता: पितृ पक्ष के दौरान कुत्ते को भोजन कराने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं अगर इस दौरान अचानक से कोई कुत्ता आपके घर के दरवाजे पर आ जाता है तो उसे भगाएं नहीं, बल्कि उसे खाना खिलाएं। कहते हैं कुत्ते का घर में आना ये दर्शाता है कि पितर आपसे मिलने आए हैं।
  5. चींटियां: पितृ पक्ष के दौरान अगर आपके घर में अचानक से ढेरों चींटियां दिखने लगे तो ये शुभ संकेत है। ऐसे में चींटियों को दाना जरूर डालें। इससे उनकी विशेष कृपा बरसना शुरू हो जाएगी साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलेगी।

 

डिस्क्लेमर :  उक्त लेख धार्मिक आस्था व लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए  Today Studio उत्तरदायी नहीं है।

Search