नदी नालो और तालाबों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घटनाओ को लेकर पुलिस भी रही सतर्क
कोरबा। शुक्रवार को अनंत चतुरदर्शी के अवसर पर गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हुआ, जोकि दोपहर बाद शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस भी सतर्क रही, ज़ो विसर्जन यात्रा के विसर्जन घाटों मे भी सक्रिय नजर आईं।
दस दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन साथ हुआ। इस दौरान समितियों के द्वारा दोपहर बाद पंडाल स्थल मे प्रतिमाओं क़ी पूजा अर्चना कर विसर्जन यात्रा क़ी शुरुआत क़ी। कही कर्मा नृत्य के साथ तो कही गाजे बाजे के साथ विसर्जन यात्रा चल रही थी। कहीं कहीं पर आतिशबाजी के नजारे भी दिखे। शहर में स्थापित क़ी गई प्रतिमाओं का विसर्जन डेंगूरनाला छट घाट मे किया गया, वही उपनगरीय क्षेत्र मे भी प्रतिमाओ का विसर्जन स्थनीय नदी तालाबों के घाटों मे किया गया। बालको, दर्री, कुसमुंडा सहित ग्रामीण अंचलों में भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूम धाम से किया गया।
बारिश मे भी चल रही थी विसर्जन यात्रा
शुक्रवार को दिन भर बारिश होने के बाद भी गणेश प्रतिमाओं क़ी विसर्जन यात्रा नहीं थमी। बरसते पानी के बीच भींगते हुए विसर्जन करने लोग घाटों तक पहुचें। नाचते झूमते लोग विसर्जन यात्रा मे नजर आ रहे थे।
बालको के संगम नगर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन
बालको नगर संगम नगर वार्ड क्रमांक 18 में आनंद चतुर्दशी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पूरे मोहल्ले के लोग एकजुट होकर गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और मंगलमय वातावरण में प्रतिमा का विसर्जन किया। मोहल्लेवासियों ने गणपति बप्पा से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विसर्जन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।







