Home » 15 से 20 मई के बीच घोषित होंगे बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम
रायपुर

15 से 20 मई के बीच घोषित होंगे बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर जानकारी दी है कि मई के तीसरे सप्ताह में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। माशिमं के दिए संकेत के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 15 मई से 20 मई के बीच घोषित कर दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा का परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी होगा। विद्यार्थियों को मई 15 तक इंतजार करना होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही.के गोयल ने बताया कि बोर्ड की अंतिम परीक्षा 31 मार्च को हुई थी। 6 लाख 66 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। 36 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का 32 केंद्रों में मूल्यांकन जारी है। प्रथम दौर का मूल्यांकन पूरा हो चुका है द्वितीय फेज़ का मूल्यांकन जारी है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य में 25 हजार से ज्यादा शिक्षक लगे हुए हैं। छात्र परीक्षा परिणाम जारी करने के 15 दिन बाद पुनर्मूल्यांकन- पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Search

Archives