बंगाल के तूफान का असर तीसरे दिन भी दिखा, मौसम विभाग ने दी है भारी बारिश क़ी चेतावनी
कोरबा। बंगाल क़ी खाड़ी मे उठे तूफान के बाद मौसम विभाग क़ी चेतावनी सच साबित हों रही है। पिछले चार दिन से तेज हवा और बारिश से शहर का जन जीवन प्रभावित हुआ है।
भादो का महीना दो दिन बाद समाप्त हों जाएगा, लेकिन जाते जाते भादो जमकर बरस रहा है। कुशा के उग जाने के बाद आम तौर पर इसे बारिश का विदाई का संकेत माना जाता है, लेकिन जिस तरह से मौसम मे आये अचानक बदलाव से बारिश हों रही है, उससे बारिश के पितृपक्ष मे भी होने का अंदेशा बना है। वैसे पितृपक्ष में बारिश होती है, जिसे बिदाई क़ी बारिश भी कहा जाता है, लेकिन जिस तरह से मौसम के करवट लेने से बारिश हों रही है, उससे इसके लंबा खींचने के आसार दिखाई दे रहे है, और बारिश ज्यादा दिन और चली तो इसके नवरात्र में ही विदाई लेने के आसार नजर आते है। बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट और ज्योतिषियों क़ी चेतावनी इस समय सटीक बैठ रही है।







