Home » अमृततुल्य के संचालक की बेरहमी से पिटाई, जुर्म दर्ज
कोरबा

अमृततुल्य के संचालक की बेरहमी से पिटाई, जुर्म दर्ज

कोरबा।  सड़क हादसे में घायल होने के बाद पीड़ित ने वाहन चालक को थाना चलने के लिए कहा तो आरोपी ने अपने भाई व साथियों को बुलवाकर बुरी तरह मारपीट को अंजाम दिया। गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।रानी रोड थाना कोतवाली निवासी आशीष मखवानी पिता प्रीतम लाल मखवानी 28 वर्ष 10 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर सेन्टर पाइन्ट होटल के सामने अपनी दुकान अश्वनी अमृततुल्य के बाहर अकेले खड़ा था। इसी समय मोटर सायकल सीजी 04 एलआर 9974 का चालक किशन ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए उसे ठोकर मार दिया। ठोकर से आशीष सड़क पर गिर पड़ा। उसकी कमर में चोट आई। उसने किसी तरह अपनी दोपहिया वाहन में किशन का पीछा किया और मोती महल ट्रांसपोर्ट नगर के सामने पकड़ा। आशीष ने किशन को थाना चलने के लिए कहा। उसने कहा कि मेरे भाईयों को आने दो फिर थाने जाऊंगा। इसके बाद किशन के भाई और अन्य 4 लोग बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एआर 3052 में पहुंचे और उतरते ही आशीष की लात-घूसों और डंडे से पिटाई कर दी। यहां तक कि आशीष को बोलेरो के अंदर बंद कर गला दबाकर गालियां और ेधमकी देते हुए मारने की कोशिश की। किसी तरह छूटकर आशीष मखवानी पुलिस चौकी सीएसईबी पहुंचा व रिपोर्ट दर्ज कराया। आशीष मखवानी की रिपोर्ट पर बाइक क्रमांक सीजी 04 एलआर 9974 के चालक किशन यादव एवं उसके साथियों के विरुद्ध धारा 506, 323, 337, 279, 34, 294-आईपीसी के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Search

Archives