Home » बिजली के खंभे से टकराने के बाद कैंटर में लगी भीषण आग, ड्राइवर और 200 बकरियां जिंदा जलीं
देश

बिजली के खंभे से टकराने के बाद कैंटर में लगी भीषण आग, ड्राइवर और 200 बकरियां जिंदा जलीं

हैदराबाद। तेलंगाना के महबूबनगर जिले में गुरुवार तड़क़े जानवरों को ले जा रहा कैंटर बिजली के खंभे से टकरा गया। गाड़ी के खंभे से टकराने के साथ ही उसमें आग लग गई। इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई और करीब 200 बकरियां जलकर मर गईं। फायर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना नेशनल हाईवे-44 पर बूथुर गांव के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। कैंटर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया।

अधिकारी ने बताया कि सामान भरकर ले जा रहा कैंटर, जिसमें करीब 150-200 बकरियां थीं, वो बिजली के खंभे से टकरा गई। माना जा रहा है कि खंभे से टकराने के बाद गाड़ी का डीजल टैंक फट गया और चिंगारी से भीषण आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी के अंदर फंसी बकरियां जिंदा जल गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़िय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

Search